विश्व

सूडान के एल फशर में लोगों की हत्या और यौन हिंसा की घटनाएं जारी : संयुक्त राष्ट्र

jantaserishta.com
4 Nov 2025 9:21 AM IST
सूडान के एल फशर में लोगों की हत्या और यौन हिंसा की घटनाएं जारी : संयुक्त राष्ट्र
x
संयुक्त राष्ट्र: सूडान के अल-फ़ाशिर शहर पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के कब्ज़े को एक सप्ताह से ज़्यादा समय हो चुका है। इस दौरान वहां आम लोगों को पकड़कर मार देने और महिलाओं के साथ अत्याचार किए जाने की घटनाएं अब भी जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी में महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों के खिलाफ अपराधों की रिपोर्ट मिली है।
ओसीएचए के अनुसार, कथित तौर पर सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं, जिनमें मानवीय कार्यकर्ता भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोग शहर के अंदर फंसे हुए हैं और बाहरी दुनिया से उनका कोई संपर्क नहीं है। जीवन रक्षक सहायता की डिलीवरी अभी भी आरएसएफ द्वारा रोकी जा रही है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत उनका दायित्व है कि वे ऐसी राहत को तेजी से और बिना रुकावट के आगे बढ़ने दें।
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने बताया है कि 26 अक्टूबर को शहर के पतन के बाद से लगभग 71,000 लोग एल फशर और आसपास के इलाकों से पलायन कर चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर 40 किलोमीटर दूर तवीला शहर के भीड़भाड़ वाले शिविरों में चले गए हैं। कई नए लोगों ने रास्ते में हत्याओं, अपहरण और यौन हिंसा की भी शिकायत की है।
ओसीएचए ने कहा कि तवीला में हालात बेहद खराब हैं, परिवार खुले में या अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं, अन्न के भंडार खत्म हो रहे हैं और स्वच्छ पानी की कमी है। संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी आपातकालीन सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें दैनिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, पानी, स्वच्छता, पोषण और मनोवैज्ञानिक सहायता शामिल है, लेकिन धन की कमी के कारण ये प्रयास जरूरतों का केवल एक अंश ही पूरा कर पाते हैं।"
कार्यालय ने कहा कि कोर्डोफन क्षेत्र में हिंसा भी तेजी से बढ़ी है, जिससे बड़े पैमाने पर विस्थापन और नागरिक कष्ट झेल रहे हैं। साथ ही उत्तरी कोर्डोफन के बारा इलाके में नागरिकों की कथित तौर पर हत्या सहित गंभीर उल्लंघनों की खबरें आई हैं।
आईओएम ने कहा कि 26 से 31 अक्टूबर के बीच, बारा, उम रवाबा और आसपास के गांवों से लगभग 37,000 लोग विस्थापित हुए। नागरिक बढ़ती असुरक्षा, खाद्यान्न की कमी और बुनियादी ढांचे के विनाश का सामना कर रहे हैं।
ओसीएचए ने कहा कि वर्ष में केवल दो महीने शेष हैं, लेकिन सूडान के लिए बनाए गए 2025 के सहायता प्लान में पैसे की भारी कमी है। अभी तक केवल 28 प्रतिशत धनराशि ही मिली है, जिसमें आवश्यक 4.16 अरब डॉलर में से 1.17 अरब डॉलर ही प्राप्त हुए हैं। सूडान में चल रहे संघर्ष में फंसे लाखों लोगों की मदद के लिए तुरंत और बिना किसी रोक-टोक के फंड (पैसा) की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story