3 छात्रों के हत्यारे हिरासत में, विश्वविद्यालय में की थी गोलीबारी

अमेरिका। वर्जीनिया विश्वविद्यालय के परिसर में सोमवार को गोलीबारी करने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्र पर आरोप है कि उसने वर्जीनिया विश्वविद्यालय के परिसर में स्कूल की फुटबॉल टीम के तीन सदस्यों को गोली मारी थी। जिसमें दो छात्र भी घायल हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय संदिग्ध छात्र क्रिस्टोफर डारनेल जोन्स जूनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रमुख टिमोथी लोंगो सीनियर ने बताया कि शूटिंग रविवार रात 10:15 बजे के वक्त हुई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्जीनिया विश्वविद्यालय में गोलीबारी के दौरान मारे गए तीन छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने एक बयान में बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने एक और घातक गोलीबारी में मारे गए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। हमारी गहरी संवेदना अनगिनत परिवारों, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ है, जिनके अपने इस गोलीबारी में मारे गए हैं।
रेयान ने मारे गए तीन छात्रों की पहचान डेविन चांडलर, लावेल डेविस जूनियर और डीसीन पेरी के रुप में की है। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों में से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और दूसरे की हालत ठीक है। बता दें कि विश्वविद्यालय परिसर में शूटिंग की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद छात्रों ने छुपकर अपनी जान बचाई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने परिसर की तलाशी ली।





