विश्व

किलर कमांडो डॉल्फिंस ने आतंकियों का किया पीछा, हथियारों से लैस होकर छक्के छुड़ाए

jantaserishta.com
12 Jan 2022 4:23 PM IST
किलर कमांडो डॉल्फिंस ने आतंकियों का किया पीछा, हथियारों से लैस होकर छक्के छुड़ाए
x
देखें वीडियो।

Killer commando dolphins: दुनिया की सबसे बुद्धिमान मछली माने जाने वाली डॉल्फिन जब आतंकियों के पीछे पड़ जाए तो ये बात किसी को भी हैरान कर सकती है. लेकिन ये सच है. जहां 'किलर कमांडो डॉल्फिंस' हथियारों से लैस होकर आतंकियों के पीछे पड़ गईं. इन डाल्फिंस ने काफी दूर तक इन आतंकियों को दौड़ाया.

डॉल्फिंस के सिर पर हथियार थे. फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास ( Palestinian terrorist group Hamas ) ने आरोप लगाया कि उनका इजरायल की डॉल्फिंस मछली ने पीछा किया. उनके सिर पर जो डिवाइस लगी थी, ऐसा लगा रहा था कि वह उनके मार डाल देतीं.
डेली स्‍टार के मुताबिक, हमास ने सोमवार को इस बात का दावा किया कि इजरायली सुरक्षाबबलों ने डॉल्फिंस से उनके कमांडो का समुद्र में पीछा किया. हालांकि ये ऑपरेशन किस समय हुआ , इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है.
वहीं Naval commandos के spokesperson Al-Qassam brigades ने बताया कि इन डॉल्फिंस के सिर पर डिवाइस लगी हुई थी, जिन्‍होंने उनके कमांडो का समुद्र में पीछा किया . हमास के सदस्‍य अबु हमजा ने इस बारे में बताया कि मई में एक डॉल्फिन ने उनके एक साथी पर हमला किया था. इसने अपने ऊपर एक डिवाइस पहनी हुई थी, जिसके पीछे इजरायल है.
हालांकि इन डॉल्फिंस ने क्‍या नुकसान पहुंचाया. इस बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई है. वहीं बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इन डॉल्फिंस की इनकी मर्जी के बिना इजरायल की सेना ने हत्‍यारा बना दिया है. ऐसा कथित रूप से कहा जाता है कि 2015 में हमास ने इजरायली डॉल्फिन ऑपरेटिव का भंडाफोड़ किया था. लेकिन इस बारे में ये कभी खबर नहीं आई कि ये इजरायल की मिलिट्री का हिस्‍सा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story