विश्व

कांगो में अगवा महिला से मानव मांस पकवाया और उसे खिलाया, कई बार दुष्कर्म भी किया

Subhi
1 July 2022 12:43 AM GMT
कांगो में अगवा महिला से मानव मांस पकवाया और उसे खिलाया, कई बार दुष्कर्म भी किया
x
कांगो में आतंकियों द्वारा दो बार अगवा की गई एक महिला के साथ हुए बर्ताव पर एक अधिकार समूह ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जानकारी दी। इस महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया और उससे जबरन मानव मांस पकवाया गया। यही नहीं उसे जबरदस्ती यह मांस खिलाया भी गया।

कांगो अधिकार समूह वुमन राइट ग्रुप फीमेल सॉलिडेरिटी फॉर इंटीग्रेटेड पीस एंड डेवलपमेंट की अध्यक्ष जुलिएन लुसेंग ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक में उग्रवादियों की अमानवीयता का शिकार हुई महिला की कहानी सुनाई। लुसेंज ने कहा कि कोडेको उग्रवादियों ने महिला को उस वक्त अगवा किया था जब वह परिवार के एक अन्य सदस्य के लिए फिरौती देने गई थी।

सभी कैदियों को मानव मांस खिलाया

लुसेंग ने सुरक्षा परिषद को महिला की कहानी सुनाते हुए कहा कि आतंकियों द्वारा महिला का दुष्कर्म सामान्य बात थी लेकिन एक दिन उग्रवादियों ने एक आदमी का गला काटा और उसकी अंतड़ियों को बाहर निकाला। उन्होंने इस आदमी का मांस अगवा महिला को पकाने के लिए कहा। वे बाकी का खाना तैयार करने के लिए पानी के दो कंटेनर लाए। उन्होंने फिर सभी बंधकों को मानव मांस खिलाया। इसके बाद महिला को रिहा किया लेकिन उसे फिर अगवा कर दुष्कर्म किया गया और मानव मांस पकाने को कहा गया। हालांकि महिला भागकर बच गई।

खतरनाक आतंकी समूह है कोडेको

लुसेंज ने अपनी काउंसिल ब्रीफिंग में दूसरे उग्रवादी समूह का नाम नहीं लिया। जबकि कोडेको समूह से उसकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क नहीं हो सका। कोडेको कई सशस्त्र आतंकी समूहों में से एक है, जो लंबे समय से कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्व में भूमि और संसाधनों के लिए लड़ रहा है।

Next Story