विश्व

कनाडा में खालिस्तानी ग्रुप ने की मीटिंग, भारतीय खुफिया एजेंसी अलर्ट पर

Nilmani Pal
21 Sept 2023 9:40 AM IST
कनाडा में खालिस्तानी ग्रुप ने की मीटिंग, भारतीय खुफिया एजेंसी अलर्ट पर
x

कनाडा। कनाडा में भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है. इसको लेकर खालिस्तानी आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से मिल गए हैं. यह बड़ी खबर खुफिया सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है. बता दें कि भारत और कनाडा के बीच बढ़ती तल्खी के बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडाई हिंदुओं को देश छोड़ देने की धमकी दी है. इस मामले को लेकर कनाडाई हिंदुओं ने जस्टिन ट्रूडो सरकार को अवगत कराया है.

सूत्रों का कहना है कि ISI के कनाडा में मौजूद एजेंट्स ने कनाडा में खालिस्तानी ग्रुप के लोगों के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की है. यह मीटिंग वैंकूवर कनाडा में हुई है. पांच दिन पहले हुई इस मीटिंग में SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू सहित खालिस्तानी संगठनों के दूसरे चीफ मौजूद थे. Pak ISI के साथ हुई इस मीटिंग में एंटी- इंडिया प्रोपेगैंडा को ज्यादा से ज्यादा फैलाने को लेकर प्लान तैयार हुआ.

कनाडा में ISI प्लान- K के तहत खालिस्तान गतिविधियों को तेज करने के लिए फंडिंग कर रही है. पिछले कुछ महीनों में कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों के चीफ की बड़ी संख्या में फंडिंग हुई है. फंडिंग के जरिये लोगों को प्रदर्शन की जगह ले जाने, पोस्टर, बैनर और भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस वक्त कनाडा में 20 से ज्यादा खालिस्तानी और गैंगस्टर छिपे हुए हैं. इसको लेकर NIA और देश की दूसरी एजेंसियों ने कई बार कनाडा को MLATs(MUTUAL LEGAL ASSISTANCE TREATIES) भेजा, लेकिन कनाडा की जांच एजेंसी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही जांच में कोई सहयोग किया. भारत-कनाडा के बीच तल्खी बढ़ रही है. कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी देकर कहा है कि वे देश छोड़ दें. इस पूरे मामले को लेकर कनाडाई हिंदुओं ने ट्रूडो सरकार से एक चिट्ठी में मांग करते हुए कहा है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की स्पीच हेट क्राइम के तौर पर दर्ज की जाए.

Next Story