विश्व
खालिदा जिया को इलाज के लिए भेजा जा सकता है विदेश, डॉक्टर बोले-यात्रा के लिए अभी फिट नहीं
jantaserishta.com
30 Nov 2025 11:15 AM IST

x
नई दिल्ली: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वे ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल के कोरोनरी केयर यूनिट में भर्ती हैं। उन्हें इलाज के लिए विदेश भेजने के बारे में सोचा जा रहा है, लेकिन परेशानी यह है कि पूर्व पीएम की हालत अभी उस लायक नहीं है कि उन्हें एयरलिफ्ट किया जा सके।
बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शनिवार देर रात पार्टी चेयरपर्सन के गुलशन ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आप सभी जानते हैं, बांग्लादेश के लोकतंत्र की जननी बेगम खालिदा जिया, कई दिनों से एवरकेयर हॉस्पिटल में गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में हैं। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह नाजुक स्थिति में बनी हुई हैं।"
80 साल की पूर्व प्रधानमंत्री कई पुरानी बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें दिल की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस, लिवर सिरोसिस और किडनी की परेशानी शामिल हैं।
शनिवार दोपहर को बीएनपी चीफ के बेटे तारिक रहमान के सलाहकार और पार्टी प्रवक्ता महेदी अमीन ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि खालिदा जिया के विदेश में इलाज की तैयारी चल रही है। उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें एडवांस मेडिकल केयर के लिए लंदन ले जाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें खास तौर पर तैयार एयर एम्बुलेंस का इंतजाम करने की कोशिशें भी शामिल हैं।
हालांकि, डॉक्टरों की ओर से जारी बयान के अनुसार खालिदा जिया फिलहाल किसी भी यात्रा के लिए फिट नहीं हैं। मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया कि बांग्लादेश के जाने-माने डॉक्टर के साथ ही अमेरिका में जॉन्स हॉपकिन्स और ब्रिटेन में लंदन क्लिनिक के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की देखरेख में खालिदा जिया का इलाज चल रहा है।
फखरुल ने कहा, “कल रात पूरे मेडिकल बोर्ड ने लगभग ढाई घंटे तक मीटिंग की। उन्होंने उनके इलाज पर डिटेल में चर्चा की और इस बारे में अपनी राय शेयर की कि उनकी देखभाल कैसे होनी चाहिए और उन्हें अब किस तरह के इलाज की जरूरत है। मेडिकल बोर्ड ने कहा है कि उन्हें विदेश ले जाने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें ले जाना मुमकिन नहीं है। वह अभी विदेश यात्रा के लिए फिट नहीं हैं।”
उन्होंने कहा कि खालिदा जिया की हालत स्थिर होने के बाद मेडिकल बोर्ड इस पर विचार करेगा कि क्या उन्हें विदेश ले जाया जा सकता है। फखरुल ने कहा कि बीएनपी चीफ के विदेश में संभावित इलाज की तैयारी पहले से ही चल रही है। वीजा से जुड़ी बातें, उन देशों से बातचीत जहां इलाज मुमकिन हो सकता है, और दूसरी औपचारिकता को लेकर विस्तार से बात हो चुकी है। अगर जरूरत पड़ी और उनके एयरलिफ्ट पर फैसला लिया जा सकता है।”
Tagsखालिदा जियाबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टीबांग्लादेशKhaleda ZiaBangladesh Nationalist PartyBangladesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





