
x
नैरोबी: केन्या में लगातार बारिश कई इलाकों के लिए आफत बन कर आई है। भारी बारिश के बाद शनिवार सुबह पश्चिमी केन्या की रिफ्ट वैली में भूस्खलन हो गया जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।
केन्या के गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने एक बयान में कहा कि बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना और पुलिस के हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। शनिवार को एक बयान में, आंतरिक और राष्ट्रीय प्रशासन मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर की चल रही बारिश के कारण कई काउंटियों में "जानमाल का नुकसान, चोटें और संपत्ति का विनाश" हुआ है।
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका मुकुर्टवो में माचेम्बर सब-लोकेशन है, जहां शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद एक बड़ा भूस्खलन हुआ। मंत्रालय के अनुसार यहां 13 लोगों का शव बरामद किया गया है और लापता लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्नीस लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कई अन्य लोगों का चेसोंगोच मिशन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
बचाव अभियान में भूस्खलन की वजह से रुकावट आ रही है, जिससे मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं, जिसमें कॉप्सोवार-चेसोई रोड भी शामिल है, जो पूरी तरह से बंद हो गया है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इस बीच, केन्या मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी जारी करते हुए, पहाड़ी और नदी वाले इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के खतरे की आशंका जताई है। हाल के वर्षों में केन्या में भूस्खलन और बाढ़ से सैकड़ों लोग मारे गए हैं, और वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण स्थिति गंभीर हो रही है।
पिछले साल मध्य केन्या में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 61 लोग मारे गए थे। मंत्रालय के अनुसार प्रभावित इलाके में लोगों को रेस्क्यू करने, मेडिकल मदद और निगरानी के लिए हवाई मदद, इमरजेंसी टीमें, और फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स तैनात किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





