विश्व
Kathmandu : नेपाल जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस नदी में गिरी ,40 यात्री थे सवार; 14 शव बरामद
Tara Tandi
23 Aug 2024 12:51 PM IST

x
Kathmandu काठमांडू। नेपाल जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस नदी में जा गिरी। बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है।स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।
नेपाल पुलिस ने हादसे को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।
अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। हादसे के पीछे कारण मौसम का खराब होना बताया जा रहा है। सड़क पर फिसलन और तीखा मोड़ होने के कारण बस हादसे का शिकार हुई है।
TagsKathmandu नेपाल यूपी नंबरभारतीय बस नदी गिरी40 यात्री सवार14 शव बरामदKathmandu Nepal UP numberIndian bus fell into river40 passengers on board14 bodies recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





