विश्व

कमला हैरिस के पति डगलस एमहॉफ होंगे US के पहले "सेकेंड जेंटलमैन"

Neha Dani
9 Nov 2020 4:59 AM GMT
कमला हैरिस के पति डगलस एमहॉफ होंगे US के पहले सेकेंड जेंटलमैन
x
भारतवंशी कमला हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित होकर इतिहास तो रचा ही है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारतवंशी कमला हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित होकर इतिहास तो रचा ही है, उनके पति भी अमेरिका के लिए एक नया इतिहास बनाने जा रहे हैं। हैरिस जब पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी तब उनके पति डगलस एमहॉफ अमेरिका के पहले 'सेकंड जेंटलमैन' बन जाएंगे।

अमेरिका में राष्ट्रपति की पत्नी को फ‌र्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति की पत्नी को सेकंड लेडी कहा जाता है। अमेरिका के इतिहास में इससे पहले कोई महिला राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति निर्वाचित नहीं हुई है। इसलिए अब देखना है कि पहली महिला उपराष्ट्रपति के पति को 'सेकंड जेंटलमैन या सेकंड हसबैंड' क्या उपाधि दी जाती है। 56 साल के एमहॉफ पेशे से वकील हैं।

Next Story