विश्व

धमाकों से दहली अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

jantaserishta.com
19 April 2022 12:36 PM IST
धमाकों से दहली अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
x

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ट्रेनिंग सेंटर और स्कूल के पास धमाका हुआ है. हमला शिया समुदाय को निशाना बनाकर किया गया है. धमाका काबुल के दश्त-ए-बर्ची इलाके में हुआ है. सूत्रों का कहना है कि अब्दुर रहीम शाहिद हाई स्कूल पर तीन से पांच आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया है. उनमें से दो ने बम विस्फोट किए हैं. जिस वक्त धमाका हुआ उस दौरान कई छात्र क्लास के अंदर थे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काबुल के पश्चिम में मुमताज ट्रेनिंग सेंटर के पास विस्फोट हुआ. हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए. आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुर रहीम शाहिद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story