विश्व

बेकाबू हुआ पत्रकार, ऑन-कैमरा शुरू हुई मारपीट, VIDEO वायरल

jantaserishta.com
19 Nov 2026 3:15 PM IST
बेकाबू हुआ पत्रकार, ऑन-कैमरा शुरू हुई मारपीट, VIDEO वायरल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: टीवी पर होने वाली राजनीतिक बहसों में अक्सर नेताओं और पैनलिस्टों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. कई बार बहस इतनी बढ़ जाती है कि मेहमान एक-दूसरे पर निजी हमले करने लगते हैं. लेकिन आर्मेनिया के सरकारी टीवी चैनल पर एक राजनीतिक चर्चा के दौरान मामला इससे भी आगे निकल गया. यहां दो मेहमानों के बीच पहले जमकर गाली-गलौज हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों एक-दूसरे पर मुक्के बरसाने लगे और लातों से एक दूसरे को मारने लगे.
हैरानी की बात यह है कि चैनल ने इस पूरे घटनाक्रम को बिना एडिट किए टीवी पर प्रसारित कर दिया. अब आर्मेनिया के टेलीविजन और रेडियो कमीशन (CTR) ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है. ये वीडियो 15 नवंबर का है, जो आर्मेनिया के सरकारी चैनल पब्लिक टेलीविजन कंपनी ऑफ आर्मेनिया (1TV) के कार्यक्रम 'द ग्रेट डिबेट' (मेटज़ बानावेच) का है.
हुआ कुछ यूं कि एक डिबेट में पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक टिप्पणीकार हरुत्युन मक्र्तच्यान शामिल हुए थे. कार्यक्रम में विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान मक्र्तच्यान ने मुराज़ी की राजनीतिक ईमानदारी और उनके संबंधों पर सवाल उठाए. उन्होंने उन्हें 'पॉलिटिकल प्रॉस्टिट्यूट' तक कह दिया और यौन रूप से आपत्तिजनक गालियां दीं.
इसके बाद मुराज़ी अपना आपा खो बैठे. वह पोडियम से उठकर मक्र्तच्यान के पास पहुंचे और उन्हें मुक्का मार दिया. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. स्टूडियो में मौजूद कर्मचारियों और दूसरे लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.
इस मामले में टीवी चैनल की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं. दरअसल, यह कार्यक्रम लाइव नहीं था, बल्कि पहले से रिकॉर्ड किया गया था. इसके बावजूद चैनल ने हिंसा और आपत्तिजनक गालियों वाले हिस्सों को एडिट किए बिना प्रसारित कर दिया. CTR ने अपने बयान में चैनल के इस संपादकीय फैसले पर 'चिंता और हैरानी' जताई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story