पत्रकार खशोगी की हत्या: अमेरिका के राष्ट्रपति का बड़ा बयान आया!

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जो सऊदी की यात्रा पर हैं. उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ अपनी बैठक के दौरान जमाल खशोगी की हत्या का मामला उठाया. जो बाइडेन ने कहा कि पत्रकार खशोगी की हत्या के लिए आप आप जिम्मेदार हैं. बाइडेन ने कहा कि मैं हमेशा अपने मूल्यों के लिए खड़ा रहूंगा. जेद्दा में सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ बैठक के बाद बाइडेन ने एक भाषण में कहा कि मैंने खशोगी की हत्या के मामले को बैठक में उठाया. इससे ये बात साफ होती है कि जब खशोगी ही हत्या हुई तब मेरे विचार क्या रहे होंगे, और अब मैं क्या सोचता हूं, मैंने इस बारे में साफ तौर पर अपनी बात कही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





