विश्व
अमेरिकी संसद का संयुक्त सत्र, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- हमारे देश का लौटा सुनहरा दौर
jantaserishta.com
5 March 2025 9:00 AM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि अमेरिका का सुनहरा दौर लौट चुका है।
ट्रंप ने दावा किया कि 43 दिनों में उन्होंने वह कर दिखाया जो अब तक कोई सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, "छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है। तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके। पिछले 43 दिनों में जो हमने काम किया है, वह कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं। अमेरिका वापस आ गया है। यह तो बस शुरुआत है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं आज रात हाउस चैंबर में यह बताने के लिए लौटा हूं कि अमेरिका की रफ्तार फिर से लौट आई है, हमारी ताकत वापस आ गई है, हमारा गर्व लौट आया है, हमारा आत्मविश्वास फिर से ऊंचा है, और अमेरिकी सपना पहले से बड़ा और बेहतर हो रहा है।"
ट्रंप ने 100 एग्जिक्यूटिव ऑर्डर्स का भी जिक्र किया। कहा, "मैंने अब तक लगभग 100 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर साइन किए हैं और छह हफ्ते पहले पद संभालने के बाद 400 से ज्यादा कार्यकारी कदम उठाए हैं।" उनके मुताबिक जॉर्ज वाशिंगटन का कार्यकाल 'नंबर दो' था, जबकि उनका सबसे ऊपर है।
ट्रंप ने जो बाइडेन को अमेरिका का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया। उन्होंने कहा- ‘मैंने दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी का ऐलान किया और अमेरिकी सेना व बॉर्डर पेट्रोल को तैनात किया ताकि हमारे देश पर हो रहे आक्रमण को रोका जा सके। जो बाइडेन अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे। उनके कार्यकाल में हर महीने लाखों की संख्या में अवैध लोग अमेरिका में दाखिल हुए। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसदों की ओर देखते हुए कहा, ‘मैं जानता हूं कि मैं यहां कुछ भी कह दूं, इससे न तो ये खुश होंगे, न खड़े होंगे, न मुस्कुराएंगे और न ही तालियां बजाएंगे।’
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





