विश्व

जोहानिसबर्ग: 14 की मौत, बार में फायरिंग, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
10 July 2022 2:05 PM IST
जोहानिसबर्ग: 14 की मौत, बार में फायरिंग, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के एक बार में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रहे हैं.

जोहानिसबर्ग पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप में स्थित बार में हुई है. यहां शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए और यहां-वहां भागने की कोशिश करने लगे.
सूचना मिले के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया. गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से भी पता चल रहा है कि फायरिंग करने वालों में एक से ज्यादा लोग शामिल थे.
पुलिसकर्मी इलियास मावेला ने बताया कि जिस बार में फायरिंग हुई है, वह लाइसेंसी है. घटना के समय काफी लोग यहां मौजूद थे. अचनाक हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों के फायरिंग करने का मकसद क्या था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story