विश्व

जितेंद्र सिंह: 2023 में शुरू हो सकती है इसरो-नासा की संयुक्त उपग्रह परियोजना नाइसर

Gulabi
30 July 2021 12:07 PM GMT
जितेंद्र सिंह: 2023 में शुरू हो सकती है इसरो-नासा की संयुक्त उपग्रह परियोजना नाइसर
x
डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे जनता से रिश्ता.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) आधुनिक रडार चित्रण प्रणाली का इस्तेमाल करके धरती की सतह पर बदलाव का वैश्विक माप करने के उद्देश्य से इसरो-नासा के संयुक्त मिशन 'नाइसर' (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) उपग्रह को 2023 की शुरुआत में प्रक्षेपित करने का प्रस्ताव है।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सिंह ने कहा कि नाइसर, इसरो और अमेरिकी अंतरक्षित एजेंसी नासा के बीच पृथ्वी के पर्यवेक्षण का संयुक्त मिशन है।
अंतरिक्ष विभाग के मंत्री सिंह ने कहा, ''नाइसर का अभी तक प्रक्षेपण नहीं किया गया है। नाइसर को 2023 की शुरुआत में प्रक्षेपित करने का प्रस्ताव है।''
Next Story