विश्व
जापान की सत्तारूढ़ एलडीपी उपचुनाव में निचले सदन की तीन सीटें हारी
jantaserishta.com
29 April 2024 10:59 AM IST

x
टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) निचले सदन के लिए हुए तीन सीटों पर उपचुनाव हार गई है। विपक्ष को यहां बड़ी जीत मिली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान की कॉन्स्टिट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीपी) को रविवार को हुए तीन महत्वपूर्ण उप-चुनाव में बड़ी जीत मिली है। पिछले साल के अंत में एलडीपी के स्लश फंड घोटाले के सामने आने के बाद यह पहला चुनाव था जो शिमाने और नागासाकी प्रान्तों के साथ-साथ टोक्यो में भी आयोजित किया गया। ये सीटें पहले कंजर्वेटिव एलडीपी के पास थीं।
स्थानीय विश्लेषकों ने बताया कि घोटाले के प्रति जनता का असंतोष इस चुनाव में देखने को मिला। एलडीपी महासचिव तोशिमित्सु मोतेगी ने जनता की तीखी प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए प्रेस को बताया, "पूरे चुनाव अभियान के दौरान हमें राजनीतिक रूप से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।" किशिदा की पार्टी के सदस्यों ने रविवार के उप-चुनाव से पहले चेतावनी दी थी कि मतदाताओं के गुस्से के कारण अगले आम चुनाव के बाद सरकार बदल सकती है।
Tagsजापानएलडीपी उपचुनावप्रधानमंत्री फुमियो किशिदाफुमियो किशिदाJapanLDP by-electionPrime Minister Fumio KishidaFumio Kishida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





