विश्व

जापान के पीएम का चाइल्ड केयर लीव बेनिफिट्स बढ़ाने का संकल्प

jantaserishta.com
18 March 2023 10:19 AM IST
जापान के पीएम का चाइल्ड केयर लीव बेनिफिट्स बढ़ाने का संकल्प
x

फाइल फोटो

टोक्यो (आईएएनएस)| जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने देश की गिरती जन्म दर को रोकने के लिए चाइल्ड केयर लीव बेनिफिट्स बढ़ाने का संकल्प लिया है। किशिदा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छह से सात साल जापान के लिए अपनी घटती जन्म प्रवृत्ति को उलटने का आखिरी मौका होगा। उनकी सरकार स्थिति को बदलने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
किशिदा ने कहा कि सरकार नियोक्ताओं को अपने पुरुष कर्मचारियों को चाइल्ड केयर अवकाश लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। जापान में पात्र पुरुष श्रमिकों में से केवल 14 प्रतिशत ने 2021 में माता-पिता की छुट्टी ली, जबकि सरकार का लक्ष्य तीन वर्षों में इस आंकड़े को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना है।
गौरतलब है कि 2022 में जापान में जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई। 1899 में गणना शुरू होने के बाद पहली बार 8 लाख से कम हो गई।
किशिदा ने कहा कि उनकी सरकार जून में नई योजना की रूपरेखा पेश करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story