विश्व

जापान का ताइवानी मूल के नागरिकों के लिए बड़ा फैसला, बीजिंग हुआ नाराज

jantaserishta.com
18 Feb 2025 5:33 PM IST
जापान का ताइवानी मूल के नागरिकों के लिए बड़ा फैसला, बीजिंग हुआ नाराज
x
टोक्यो: जापान में ताइवान मूल के नागरिक अपने फैमिली रजिस्टर में ताइवान को अपने मूल देश के रूप में सूचीबद्ध कर सकेंगे। जापानी सरकार ने मंगलवार को यह ऐलान किया। इस कदम का ताइवान ने स्वागत किया है, लेकिन चीन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई है।
जापान के न्याय मंत्री ने एक अध्यादेश को संशोधित किया, जिससे लोगों को न केवल देशों, बल्कि क्षेत्रों को भी सूचीबद्ध करने की अनुमति मिली। नियमों में परिवर्तन 26 से प्रभावी होगा। नए बदलाव के तहत जापानी नागरिकों से शादी करने वाले ताइवानी लोगों को भी चीन के स्थान पर रजिस्ट्री में ताइवान को सूचीबद्ध करने सुविधा होगी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक कि जापानी मंत्रालय ने पहचान के लिए फैमिली रजिस्टर की मौजूदा 'राष्ट्रीयता' प्रविष्टि में 'क्षेत्र' को जोड़ने के लिए एक अध्यादेश को बदलने का फैसला किया। इससे पहले, चीनी और ताइवानी व्यक्तियों के लिए फैमिली रजिस्ट्री में एकमात्र विकल्प चीन था। जब ताइवान का कोई व्यक्ति प्राकृतिक जापानी नागरिकता के लिए पंजीकरण करता था, तो उसका मूल देश चीन के रूप में पंजीकृत होता था।
मई से शुरू हो रही संशोधित प्रणाली के बाद, यह प्रावधान भी बदल जाएगा, और ताइवान के लोगों का मूल देश ताइवान के रूप में पंजीकृत होगा। यह अध्यादेश संशोधन के लागू होने से पहले के मामलों पर भी लागू होगा यदि अनुरोध प्रस्तुत किए जाते हैं। ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने इस परिवर्तन के लिए लिए आभार व्यक्त किया। एक बयान में, उन्होंने कहा कि 'ताइवान' का मानना ​​है कि जापान में ताइवानियों के अधिकारों और हितों को जापानी फैमिली रजिस्टरों पर सही विवरण के माध्यम से और अधिक संरक्षित किया जाएगा।
वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाराजगी जाहिर की और जापान से 'एक चीन' सिद्धांत का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "ताइवान के मुद्दे पर कोई चालबाजी न करें और कोई विरोधाभासी या गलत संकेत न भेजें।"
प्रवक्ता ने आगे कहा, ताइवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है।" चीन स्वशासित ताइवान को एक अलग प्रांत के रूप में देखता है, जो अंततः देश का हिस्सा बनगे, और उसने इसके लिए बल प्रयोग की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story