विश्व
ग्रेजुएशन सेरेमनी में जेलेंस्की बनकर पहुंचा जापानी छात्र
jantaserishta.com
28 March 2023 10:38 AM IST

x
टोक्यो (आईएएनएस)| जापानी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने ग्रेजुएशन सेरेमनी में वहां के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के जैसे कपड़े पहने। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, छात्र की पहचान अमीकी के रूप में हुई है, जो क्योटो सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स का छात्र है। संस्थान यूनिक ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान छात्रों को मनचाहे कपड़े पहनने की अनुमति देता है।
अमीकी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के तरह खाकी हरे रंग की लंबी बाजू का टॉप और मैचिंग ट्राउजर पहन रखा था। जापानी नेटवर्क योमीउरी को बताया कि उन्हें जेलेंस्की की तरह दाढ़ी बढ़ाने में तीन महीने का समय लगा।
बीबीसी ने अमीकी के हवाले से नेटवर्क से कहा, जब वह अपनी दाढ़ी बढ़ा रहा था, तब लोगों ने कहा कि वह जेलेंस्की की तरह लग रहा है।
कोविड-19 महामारी के चलते तीन सालों में यह विश्वविद्यालय का पहला ग्रेजुएशन सेरेमनी था।
Tagsग्रेजुएशन सेरेमनीजेलेंस्कीजापानी छात्रराष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्कीवलोडिमिर जेलेंस्कीGraduation CeremoniesZelenskyJapanese StudentsPresident Volodymyr ZelenskyVolodymyr Zelensky
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





