विश्व

छुरा घोंपने व गोली मारने के जुर्म में जापानी राजनेता का बेटा गिरफ्तार

mukeshwari
26 May 2023 2:58 PM GMT
छुरा घोंपने व गोली मारने के जुर्म में जापानी राजनेता का बेटा गिरफ्तार
x

टोक्यो | एक स्थानीय जापानी राजनेता के बेटे को शुक्रवार को नागानो प्रान्त में छुरा घोंपने और गोली मारने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध की पहचान नाकानो शहर विधानसभा स्पीकर के 31 वर्षीय बेटे मसानोरी आओकी के रूप में की है। गुरुवार को शाम लगभग 4.25 बजे, स्थानीय पुलिस को नाकानो शहर में एक महिला को चाकू मारने वाले व्यक्ति के बारे में इमरजेंसी कॉल मिली।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचे दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से भागने के बाद, आरोपी नाकानो शहर के एक शांत रिहायशी इलाके में अपने पिता के घर पर घंटों रुका रहा। शुक्रवार सुबह स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल पर एक बुजुर्ग महिला की चौथी मौत की पुष्टि की। हमले का मकसद अज्ञात है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story