विश्व

पुलिस अधिकारी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आत्महत्या की, शव के पास फर्श पर बंदूक मिली

jantaserishta.com
5 May 2023 4:53 PM IST
पुलिस अधिकारी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आत्महत्या की, शव के पास फर्श पर बंदूक मिली
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
टोक्यो (आईएएनएस)| जापान के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को टोक्यो में प्रधानमंत्री कार्यालय के एक टॉयलेट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जांचकर्ताओं ने यह जानकारी दी है। एमपीडी के अनुसार, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के रायट स्क्वाड के 25 वर्षीय अधिकारी को प्रधानमंत्री कार्यालय में वेस्ट गेट गार्ड स्टेशन के अंदर टॉयलेट में सिर से खून बहता पाया गया। अधिकारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी के शव के पास फर्श पर एक बंदूक मिली है। एमपीडी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।जांचकर्ताओं ने कहा कि अधिकारी की पहचान युता कुरोकावा के रूप में हुई है। उन्होंने बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, जो अफ्रीका और सिंगापुर के एक सप्ताह के दौरे पर हैं, उस समय कार्यालय में नहीं थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story