विश्व

जापान: इजू द्वीप समूह में तूफान 'हैलोंग' का कहर, मछली पकड़ने गए शख्स की मौत

jantaserishta.com
9 Oct 2025 5:32 PM IST
जापान: इजू द्वीप समूह में तूफान हैलोंग का कहर, मछली पकड़ने गए शख्स की मौत
x
टोक्यो: गुरुवार को टोक्यो के दक्षिण में इजू द्वीप समूह पर तूफान हैलोंग ने काफी कहर बरपाया। सरकार ने निवासियों को भूस्खलन और बाढ़ के प्रति सतर्क रहने को कहा है। क्योदो न्यूज एजेंसी ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया है कि तूफान हैलोंग प्रशांत महासागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जापानी राजधानी से लगभग 280 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हचिजो द्वीप के लिए अलर्ट जारी किया गया।
दोपहर 2:30 बजे तक अलर्ट को घटाकर चेतावनी में बदल दिया गया था। एजेंसी ने हचिजो और छह अन्य द्वीप नगर के लिए तेज हवाओं और ऊंची लहरों की विशेष चेतावनी पहले जारी की थी। पूरे इलाके में तूफानी हवाओं, ऊंची लहरों और भारी बारिश की विशेष चेतावनी जारी की गई। स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का निर्देश पहले ही दे दिया गया था।
जापान तटरक्षक बल ने जहाजों को तूफान के अनुमानित रास्ते से दूर रहने की सलाह लोगों को दी, जबकि द्वीपों के लिए पहले ही उड़ानें और नौका सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं। आपातकालीन टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।
एजेंसी के अनुसार, सुबह 7 बजे तक तीन घंटों में हचिजो में 207 मिलीमीटर बारिश हुई, जो इस क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक बारिश है। मौसम के बदलते मिजाज के चलते क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों को निकासी केंद्रों में शरण लेनी पड़ी। एजेंसी ने यह भी कहा कि गुरुवार सुबह हचिजो में 196.92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
पुलिस ने बताया कि प्रशांत महासागर के सामने कनागावा प्रांत के ओइसो में मछली पकड़ रहे तीन लोग लहरों में बह गए, जिनमें से दो बच गए लेकिन एक की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उस समय शहर में ऊंची लहरों और तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की गई थी।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस तूफान का असर कैलिफोर्निया में भी दिखेगा, जहां असामान्य रूप से तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कैलिफोर्निया में यह कई दिनों तक चलने वाले तूफान का रूप धारण कर सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story