विश्व

जापान में दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दी गई अंतिम विदाई

jantaserishta.com
27 Sept 2022 1:28 PM IST
जापान में दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दी गई अंतिम विदाई
x
तोक्यो (आईएएनएस)| जापान में मंगलवार को दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय रीति से अंतिम संस्कार किया गया। जुलाई में एक चुनावी रैली में 67 वर्षीय राजनेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य टोक्यो में निप्पॉन बुडोकन क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए करीब 20,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम पर 165 अरब येन (11 मिलियन डॉलर) का खर्च आएगा।
इस कार्यक्रम का भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के हजारों गणमान्य लोग हिस्सा बन रहे हैं।
निप्पॉन बुडोकन में शिंजो आबे की अस्थियों का कलश रखा गया। पूर्व प्रधानमंत्री को तोप से सलामी दी गई।
यह जापान में आयोजित होने वाला दूसरा राजकीय अंतिम संस्कार है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री योशिदा शिगेरू का राजकीय रीति से अंतिम संस्कार किया गया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story