विश्व

जापान ने लॉन्च किया अपना मून मिशन SLIM

Nil dhankar
7 Sept 2023 7:41 AM IST
जापान ने लॉन्च किया अपना मून मिशन SLIM
x

जापान। जापान ने गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा लैंडर को ले जाने वाला रॉकेट H-IIA लॉन्च किया। मौसम की खराबी की वजह से पिछले महीने एक हफ्ते में तीन बार मिशन स्थगित करने के बाद आखिरकार जापान ऐसा करने में सफल रहा।

समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने कहा कि रॉकेट ने दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज ने रॉकेट का निर्माण और लॉन्च करने की भूमिका निभाई।

जापान काफी समय से अपने मून मिशन पर काम कर रहा है। जापान के मून मिशन में कई चीजें शामिल हैं। इस मिशन के तहत चंद्रमा पर जांच करने के लिए स्मार्ट लैंडर (SLIM) को उतारना है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) इसे 'एच2ए रॉकेट' के जरिए चांद पर भेजे रही है। जापान के एसएलआईएम परियोजना को मून स्नाइपर के नाम से जाना जाता है। इसमें हाई तकनीक का उपयोग किया गया है। इसमें हाई टेक्नोलॉजी के कैमरे लगे हैं, जो चांद को समझने के लिए काम करेगा। SLIM की चंद्र लैंडिंग अगले साल की शुरुआत में निर्धारित है.


Next Story