विश्व
देश में जन्म दर बढ़ाने के लिए जापान अपने नागरिकों को कर रहा प्रोत्साहित
jantaserishta.com
1 April 2023 10:11 AM IST

x
DEMO PIC
टोक्यो (आईएएनएस)| जापान सरकार ने देश की गिरती जन्म दर से निपटने के लिए एक मसौदा नीति की रूपरेखा की घोषणा की है। इसमें चाइल्ड केअर भत्ते को बढ़ाना और कई बच्चों वाले परिवारों के लिए लाभ शामिल है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के लिए नीतियों के प्रभारी मंत्री मसानोबु ओगुरा द्वारा प्रस्तावित नीति पैकेज में कॉलेज शिक्षा छात्रवृत्ति का विस्तार और एकल माता-पिता के लिए सहयोग बढ़ाना भी शामिल है।
इसमें कहा गया है कि जब तक बच्चे हाई स्कूल से स्नातक नहीं हो जाते, तब तक सरकार माता-पिता को लाभ देना जारी रखेगी।
हालांकि, यह निर्दिष्ट नहीं किया गया है कि कितनी धनराशि प्रदान की जाएगी।
जापान टाइम्स ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि सरकार की योजना है कि माता-पिता को बच्चे के पालन-पोषण में आने वाली वित्तीय समस्या को कम किया जा सके।
मसौदे के अनुसार चाइल्ड केअर सेवाओं में सुधार के प्रयासों के बीच, उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और छात्र ऋण को कई बच्चों वाले परिवारों और कुछ बड़ी कंपनियों के छात्रों तक विस्तारित किया जाएगा।
क्योडो न्यूज की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने प्रस्तावों को अभूतपूर्व कदम बताते हुए शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए स्वयं की अध्यक्षता में एक नया पैनल स्थापित करेगी, जिसका उद्देश्य चाइल्डकेअर के बजट को दोगुना करना है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, जापान में पिछले वर्ष जन्म दर में 5.1 प्रतिशत की गिरावट आई।
1899 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद जन्म दर में पहली बार इतनी गिरावट आई है।
स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, मसौदा प्रस्तावों को जून में होने वाली नई आर्थिक और राजकोषीय नीति दिशानिर्देशों में शामिल किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





