विश्व

जनवरी-जुलाई 2023: चीन में सेवा व्यापार में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि

Rani Sahu
1 Sept 2023 4:56 PM IST
जनवरी-जुलाई 2023: चीन में सेवा व्यापार में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि
x
बीजिंग (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के पहले सात महीनों में चीन का सेवा व्यापार बढ़ा है। सेवाओं का कुल आयात-निर्यात मूल्य 36 खरब 66 अरब 91 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
इस दौरान चीन ने कुल 15 खरब 38 अरब 50 करोड़ युआन की सेवाओं का निर्यात किया, जबकि 21 खरब 28 अरब 41 करोड़ युआन की सेवाओं का आयात किया। ये दो उल्लेखनीय रुझान सामने आए हैं।
सर्वप्रथम, ज्ञान-गहन सेवा व्यापार के अनुपात में वृद्धि हुई है। ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात मूल्य 15 खरब 83 अरब 87 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष से 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
ज्ञान-गहन सेवाओं का अब कुल सेवा आयात और निर्यात में 43.2 प्रतिशत हिस्सा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
और दूसरा, चीन के पर्यटन सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय बहाल हुआ है। पर्यटन सेवाओं का आयात और निर्यात मूल्य 7 खरब 68 अरब 13 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 66.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। पर्यटन सेवा क्षेत्र सेवा व्यापार उद्योग का सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बना हुआ है।
Next Story