विश्व

समुद्र किनारे दिखी 'जल परी', लेकिन जब सच्चाई आई सामने तो लोग हुए हैरान

jantaserishta.com
7 Jan 2021 9:37 AM IST
समुद्र किनारे दिखी जल परी, लेकिन जब सच्चाई आई सामने तो लोग हुए हैरान
x
नए साल में दुनिया के लोग कोरोना वायरस...

बाली: नए साल में दुनिया के लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण काल में सैर सपाटे पर निकले हैं. वैक्सीन आने के बाद लोगों का भरोसा बढ़ा है. कोरोना जितना एक जानलेवा खतरा दशकों से पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है. ये धरती के साथ और महासागरों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है. इस चुनौती का नाम प्लास्टिक है जो कोरोना की तरह पूरी दुनिया को बीमार करने की ताकत रखता है. हर साल लाखों टन सिंगल यूज प्लास्टिक समुद्र में झोंक दिया जाता है. व्हेल जैसे समुद्री जीवों की जान जा रही है. खारे पानी से बनने वाला नमक प्रदूषित हो चुका है.

बाली में एक महिला लॉरा ने समुद्र तटों की खूबसूरती और जलचरों की जान बचाने के लिए खुद 'जलपरी' बनकर मिसाल पेश की है. इस फोटो को एक स्थानीय फ्रीलांस फोटोग्राफर Wayan Suyadnya ने खींचा है.
बाली अपनी खूबसूरती के मशहूर हैं. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के बाद आगे भी ऐसी चिंताजनक तस्वीरें देखने को मिल सकती हैं.
महिला ने मत्स्यांगना (Mermaid) बन कर न सिर्फ बाली बल्कि पूरी दुनिया के देशों को संकेत दिया है.
बाली में समय समय पर प्लास्टिक और कचरा सफाई का अभियान इसी तरह चलाया जाता है.
प्लास्टिक वेस्ट आपकी थाली तक पहुंच गया है. खाने के नमक में प्लास्टिक के कण पाए गए हैं. ऐसे में जागरूक महिला अपने सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट के जरिए जागरूकता फैला रही हैं.
बाली के समुद्र तटों में सबसे बड़ी समस्या सिंगल यूज प्लास्टिक है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story