
Pakistan पाकिस्तान: जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। उसकी मौत संदिग्ध हालात में हुई। बैन आतंकी संगठन ने कहा है कि अनवर का अंतिम संस्कार बवाहलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वली में किया जाएगा। मसूद अजहर के कुल पांच भाई-बहन हैं। अनवर उनमें से एक है। उसने जैश आतंकी संगठन में अहम भूमिका निभाई थी। वह आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था।
मालूम हो कि पिछले साल ऑपरेशन सिंधुर के दौरान मसूद अजहर के परिवार के दस सदस्यों की जान चली गई थी। बवाहलपुर में जैश ऑफिस पर हुए हमले में अजहर की बहन, उसके पति, भतीजे, उसकी पत्नी, भतीजी और परिवार के पांच अन्य सदस्यों की जान चली गई थी। मालूम हो कि मसूद अजहर को UN सिक्योरिटी काउंसिल ने इंटरनेशनल आतंकी घोषित किया था। मसूद 2001 के पार्लियामेंट अटैक, 2008 के मुंबई अटैक, 2016 के पठानकोट अटैक और 2019 के पुलवामा अटैक का आरोपी है।





