विश्व

यह दिल का मामला है! एयरपोर्ट पर हुआ ये...जानें स्टोरी

jantaserishta.com
7 Sept 2022 11:10 AM IST
यह दिल का मामला है! एयरपोर्ट पर हुआ ये...जानें स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एयरपोर्ट पर दो अजनबी अपनी-अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. महिला अकेली थी. पुरुष ने, कुछ देर तक नोटिस किया क्या वह किसी के साथ तो नहीं है. फिर, पुरुष, महिला के पास पहुंचा और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई.
दोनों ने साथ में शैम्पेन का लुत्फ उठाया और जाते-जाते फोन नंबर एक्सचेंज हो गया. इस पहली मुलाकात के 20 महीने बाद दोनों ने शादी कर ली. इसी साल की शुरुआत में दोनों के पहले बच्चे का जन्म भी हुआ है.
ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर नाना ओसेई-अद्जेई और ट्रेमाइन ओसेई-अद्जेई पहली बार मिले थे. दिसंबर 2019 में जब वे दोनों पहली बार मिले तब ट्रेमाइन 26 साल की थीं और एक कंपनी के डायरेक्टर नाना 37 साल के थे. उन दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर था.
एयरपोर्ट पर ट्रेमाइन को अकेला देख नाना उनके पास पहुंच गए. फिर दोनों के बातचीत शुरू हो गई. ट्रेमाइन ने कहा- मैं तब अमेरिका जा रही थी. टेनेसी में अपने भाई से मिलने और नाना घाना जा रहे थे.
हमलोग एयरपोर्ट पर मिले और हमारे बीच 2 से 3 घंटे तक बातचीत हुई. नाना फर्स्ट-क्लास से ट्रैवल कर रहे थे, इसलिए हमलोग एयरपोर्ट लॉन्ज में गए और शैम्पेन का लुत्फ उठाया. वहां हमलोगों ने साथ में एक फोटो भी ली.
ट्रेमाइन ने कहा- फ्लाइट बोर्ड करने से पहले नाना ने मेरे गाल पर किस किया था. उन्होंने हम दोनों की फोटो व्हाट्सएप पर भी लगाई थी.
इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घर वालों को भी इस मुलाकात के बारे में बताया. नाना और ट्रेमाइन के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा. जब वे दोनों जनवरी में ब्रिटेन लौटे तो पहली बार डेट पर गए. 20 फरवरी 2020 को दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हो गई.
एक साल तक डेट करने के बाद नाना ने 21 फरवरी 2021 को ट्रेमाइन को प्रपोज कर दिया. इसके बाद 7 अगस्त 2021 को दोनों ने शादी कर ली. ट्रेमाइन ने कहा- हम दोनों की फैमिली इकट्ठा हुई और हम दोनों ने उसी चर्च में शादी की जिस चर्च में मेरे माता-पिता की शादी हुई थी.
साल 2022 की शुरुआत में कपल के पहले बच्चे जकारिया का जन्म हुआ. रिलेशनशिप की शुरुआत के बारे में ट्रेमाइन ने कहा- मैं शुरू से ही नाना के साथ बहुत सेफ फील करती थी और मैं जानती थी वह ऐसे शख्स हैं जिन पर मैं ट्रस्ट कर सकती थी.
नाना ने कहा- मैं उस समय सिंगल था. पिछले 6 साल से मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं था. एयरपोर्ट पर मैं ट्रेमाइन की तरफ देखा और सोचने लगा 'वह कितनी अमेजिंग है, खूबसूरत है और बहुत अट्रैक्टिव है'.
नाना ने कहा- जब कोई मुझसे हमारी पहली मुलाकात के बारे में पूछता है तो मैं कहता हूं कि यह कहानी फिल्मी है. मैं स्टोरी सुनाते हुए कभी बोर नहीं होता. हमलोग आज भी यही मानते हैं कि यह सब किस्मत की बात है. जैसे ही मैंने ट्रेमाइन को देखा था मुझे स्पेशल फील हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story