विश्व
OMG: हनीमून पर पता चला ट्रांसजेंडर है पति, अब दोनों महिला बनकर दोबारा करेंगी शादी
Deepa Sahu
20 Jun 2021 11:00 PM IST

x
आमतौर पर आपने लड़का-लड़की, दो लड़कियों या दो लड़कों को ही शादी करते देखा होगा.
आमतौर पर आपने लड़का-लड़की, दो लड़कियों या दो लड़कों को ही शादी करते देखा होगा. पर ब्रिटेन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को शादी के बाद पता चला कि उसका पति एक पुरुष नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर (Transgender) है. इसके बाद जो हुआ वह दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया.
ब्रिटेन के एक ग्राफिक डिजाइनर ने अमेरिका की एक लड़की से लव मैरिज की थी. जब कपल हनीमून पर गया तो लड़की को पता चला कि उसका पति एक ट्रांसजेंडर है. 33 साल के जेक और 30 साल की जे हार्वी की पहली मुलाकत 2007 में किसी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन हुई थी. धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से शादी करने का प्लान बनाया. दोनों की शादी साल 2018 में अमेरिका के टेक्सास में हुई थी. फिलहाल दोनों ब्रिटेन में रहते हैं.
सेक्स चेंज के लिए सर्जरी करवाई
शादी के बाद हनीमून पर जेक ने पत्नी हार्वी को ये सच्चाई बता दी कि वो हमेशा से एक महिला बनना चाहते थे. उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी को ये बातें बताने के बाद वो काफी हल्का और आजाद महसूस कर रहे हैं. पूरी बात सुनने के बाद हार्वी ने जो किया वह मिसाल बन गया. हार्वी ने अपने पति जेक को महिला बनने में उनकी मदद की. जेक ने सेक्स चेंज के लिए सर्जरी करवाई, जिसमें 45 हजार पाउंड (लगभग 46 लाख रुपये) का खर्च आया है. हार्वी ने जेक का पूरा सहयोग करते हुए खुद उनका मेकअप किया और धीरे-धीरे जेक को महिला बनाया. जेंडर बदलने के बाद जेक को नया नाम 'रायना' दिया गया. दोनों महिलाएं अब बेहद खुश हैं और एक बार फिर से दोनों सितंबर में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. दोनों के परिवार वाले भी इस बदलाव से बेहद खुश हैं.
Next Story





