खेल

मुकाबला जल्द खत्म करने से ज्यादा जरूरी उसे जीतना है : तौहीद हृदोय

jantaserishta.com
12 Sept 2025 10:50 AM IST
मुकाबला जल्द खत्म करने से ज्यादा जरूरी उसे जीतना है : तौहीद हृदोय
x
आबू धाबी: बांग्लादेश ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले को सात विकेट से जीता। मध्यक्रम के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने हांगकांग के विरुद्ध लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की धीमी बल्लेबाजी का बचाव किया है। तौहीद के मुताबिक उनकी टीम नेट रन-रेट पर ध्यान देने के बजाय मैच जीतने पर ज्यादा केंद्रित थी।
बांग्लादेश की टीम को हांगकांग के खिलाफ जीत के लिए 144 रन का आसान टारगेट मिला था। टीम ने 14 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद अफगानिस्तान (4.70 नेट रन रेट) से आगे निकलने के लिए, बांग्लादेश को 12 से कम ओवरों में जीत दर्ज करनी थी।
जीत के बाद तौहीद हृदोय ने कहा, "हम मैच पहले भी खत्म कर सकते थे, लेकिन हमने स्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी की। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि मैच हमारे हाथ से न निकल जाए। हमने मुकाबला जल्द खत्म करने की कोशिश की, लेकिन मैं गेंद को अच्छी तरह से कनेक्ट नहीं कर पाया। मुझे लगता है कि मुकाबला एक या दो ओवर पहले खत्म करने से ज्यादा जीत जरूरी है। हम अफगानिस्तान और श्रीलंका को हराना चाहते हैं, इसलिए इस समय रन-रेट हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है। हम टूर्नामेंट की शुरुआत में ही स्थिति को जटिल नहीं बनाना चाहते।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है हमने समझदारी से क्रिकेट खेला। हम मुकाबला दो-तीन ओवर पहले खत्म कर सकते थे, लेकिन तब एक-दो विकेट और गिर सकते थे। हमें साझेदारी को प्राथमिकता देनी होगी। हमने ज्यादा बाउंड्री लगाने की कोशिश की, लेकिन वैसा नहीं हो सका।"
शेख जायद स्टेडियम में हांगकांग की टीम सात विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। इसके जवाब में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने तौहीद हृदोय के साथ 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। लिटन दास 39 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 36 गेंदों में एक चौके की मदद से 35 रन की नाबाद पारी खेली। ग्रुप-बी में बांग्लादेशी टीम शुरुआती मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। यह टीम 13 सितंबर को श्रीलंका से, जबकि 16 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null