वित्त वर्ष 2024-25 में Isuzu मोटर्स बनी भारत की शीर्ष वाणिज्यिक वाहन निर्यातक

नई दिल्ली: इसुज़ु मोटर्स इंडिया (IMI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 20,312 वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात कर भारत की शीर्ष वाणिज्यिक वाहन निर्यातक कंपनी का दर्जा हासिल किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 24% की वृद्धि है, जब कंपनी ने 16,329 वाहनों का निर्यात किया था।
आंध्र प्रदेश के श्री सिटी स्थित इसुज़ु का आधुनिक विनिर्माण संयंत्र एशिया और मिडिल ईस्ट के बाएं और दाएं हाथ ड्राइव बाजारों को वाहन उपलब्ध कराता है, जिसमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, सऊदी अरब, कुवैत और ओमान जैसे देश शामिल हैं। हाल ही में 1,00,000वां वाहन संयंत्र से बाहर निकाला गया, जो भारत में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
कंपनी के अध्यक्ष राजेश मित्तल ने इसे वैश्विक गुणवत्ता मानकों का प्रतीक बताया, जबकि उप प्रबंध निदेशक तोरू किशिमोतो ने भारत में बनी इसुज़ु वाहनों की अंतरराष्ट्रीय मांग को भारतीय निर्माण की मजबूती का संकेत बताया।





