विश्व
इजरायल का बदला: ईरान पर कर दिया अटैक, मिसाइल हमले के बाद हालात और भी खराब
jantaserishta.com
19 April 2024 8:05 AM IST

x
सुनी गईं जबरदस्त धमाकों की आवाज.
नई दिल्ली: इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के कई शहरों पर मिसाइलों से हमला किया है. कहा जा रहा है कि ईरान के परमाणु प्लांट पर भी मिसाइल गिरी है. ईरान के न्यूक्लियर साइट पर तीन मिसाइलों के गिरने की खबर है.
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये हमला शुक्रवार तड़के हुआ है. ईरान के इसाफहान शहर के एयरपोर्ट पर भी धमाके की आवाज सुनी गई है. इस शहर में कई न्यूक्लियर प्लांट हैं. ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम प्रोग्राम भी इसी जगह से चल रहा है. इन धमाकों के बाद कई फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया है. ईरान ने इस हमले के बाद कई प्रांतों में अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है.
इस हमले के बाद ईरान ने तेहरान, इसाफाहान और शिराज जा रही सभी फ्लाइटों को सस्पेंड कर दिया गया है. कम से कम आठ फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया है. इजरायल के इस संभावित हमले से पहले ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर ने गुरुवार को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर इजरायल काउंटर अटैक करता है तो ईरान तुरंत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





