विश्व

इजराइल के पीएम ने रक्षा मंत्री को पद से बर्खास्त करने की घोषणा ली वापस

jantaserishta.com
11 April 2023 9:26 AM IST
इजराइल के पीएम ने रक्षा मंत्री को पद से बर्खास्त करने की घोषणा ली वापस
x

फाइल फोटो

यरुशलम (आईएएनएस)| इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को बर्खास्त करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। नेतन्याहू ने हाल ही में विवादास्पद न्यायपालिका ओवरहाल योजना की मुखर आलोचना के लिए रक्षामंत्री को बर्खास्त करने की बात कही थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने सोमवार को एक टेलीविजन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती हिंसा का हवाला देते हुए योआव गैलेंट को अपने पद पर बनाए रखने का फैसला किया।
नेतन्याहू ने कहा, मैंने अपने बीच के मतभेदों को दूर करने का फैसला किया है। हम इजराइल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
अपनी न्यायिक प्रणाली में सुधार की विवादास्पद योजना पर एक आंतरिक बहस में हफ्तों तक उलझे रहने के दौरान, इजराइल को दो फिलिस्तीनी हमलों का सामना करना पड़ा, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और हाल ही में फिलिस्तीनियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान, सीरिया और गाजा पट्टी से रॉकेटों की बौछार हुई।
नेतन्याहू ने 26 मार्च को दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य रक्षामंत्री को हटाने की घोषणा की थी, जब मंत्री ने न्यायिक ओवरहाल को रोकने का आह्वान किया था।
घोषणा के बावजूद, मंत्री गैलेंट तकनीकी रूप से अपने मंत्री पद पर बने रह,े क्योंकि नेतन्याहू ने उन्हें हटाने के लिए आवश्यक औपचारिक कदम नहीं उठाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story