विश्व

गाजा पर इजरायल का बड़ा हमला, 20 फिलिस्तीनियों की मौत

jantaserishta.com
5 Dec 2024 9:39 AM IST
गाजा पर इजरायल का बड़ा हमला, 20 फिलिस्तीनियों की मौत
x
गाजा: दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस स्थित राहत शिविर पर इजरायल ने हवाई हमला किया। जिसमें 20 फिलिस्तीनी मारे गए। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को इजरायली युद्धक विमानों ने मवासी क्षेत्र में राहत शिविर पर मिसाइल से हमला किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस ने एक प्रेस बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि उनकी टीम इजरायली हमले के बाद टेंटों में लगी आग को बुझाने का काम कर रही है। चिकित्सकों ने सिन्हुआ को बताया कि बचाव दल ने पांच बच्चों सहित 20 मृतकों के शव निकाले और दर्जनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इजरायली सेना ने अब तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें, हमला उस इलाके पर किया गया है जिसे इजराइल की ओर से मानवीय तौर पर सुरक्षित घोषित किया गया था।
7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा से हमास के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है। हमास के उस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोग बंधक बन गए थे। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गाजा में चल रहे इजरायली हमलों में अब तक मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 44,532 हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story