विश्व

न्यायिक सुधार के विरोध में इजरायल के सैनिकों का प्रशिक्षण से इनकार

jantaserishta.com
6 March 2023 9:19 AM IST
न्यायिक सुधार के विरोध में इजरायल के सैनिकों का प्रशिक्षण से इनकार
x
जेरूसलम (आईएएनएस)| इजरायल के दर्जनों वायुसेना कर्मियों ने घोषणा की है कि वे सरकार के न्यायिक फेरबदल के विरोध में प्रशिक्षण दिवस पर ड्यूटी पर नहीं आएंगे। एक खुले पत्र में, स्क्वाड्रन 69 के 40 रिजर्विस्ट पायलटों में से 37 ने रविवार को कहा कि वे बुधवार को होने वाले अभ्यास में भाग नहीं लेंगे।
सेना ने पत्र पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने एक वीडियो बयान में कहा कि सैन्य अवज्ञा के लिए कोई भी आह्वान सेना के कामकाज और उसके कर्तव्यों को पूरा करने की क्षमता को नुकसान पहुंचाता है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अति-दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार सुप्रीम कोर्ट पर अंकुश लगाने के लिए न्यायपालिका में बदलाव का प्रयास कर रही है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेतन्याहू कानूनी प्रणाली पर अत्यधिक शक्ति हासिल करना चाहते हैं। इसके विरोध दो महीनों में हजारों इजरायली सार्वजनिक प्रदर्शन कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story