
x
DEMO PIC
रामल्ला (आईएएनएस)| वेस्ट बैंक के नब्लस शहर के दक्षिण में हुवारा गांव के पास इजरायली सैनिकों ने एक फिलिस्तीनी व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) ने कहा कि गांव के पास एक सैन्य चौकी पर इजरायली सैनिकों द्वारा गोली मारे जाने के बाद 24 वर्षीय अब्दुल्ला कलालवेह की मौत हो गई।
इस बीच, इजरायली मीडिया ने बताया कि कार चला रहा एक फिलिस्तीनी चौकी के पास पहुंचा, अपने वाहन से बाहर निकला, और अन्य सैनिकों द्वारा गोली मारे जाने से पहले एक सैनिक के हथियार को छीनने की कोशिश की।
इजरायली अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।
26 जनवरी को इजरायली सेना ने कब्जे वाले उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर पर छापा मारा और नौ फिलिस्तीनियों को मार डाला और 16 अन्य को घायल कर दिया।
एक दिन बाद एक बंदूकधारी ने पूर्वी यरुशलम में एक यहूदी बस्ती में आराधनालय के पास लोगों पर गोलियां चलाईं, इसमें कम से कम सात लोग मारे गए।
जनवरी की शुरुआत से हिंसा में लगभग 35 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में वेस्ट बैंक में 170 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए थे और इस साल जनवरी में कम से कम 29 मारे गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2006 के बाद से 2022 फिलिस्तीनियों के लिए सबसे खराब वर्ष था।
दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अध्यक्षता वाली इजराइल की दक्षिणपंथी सरकार के सत्ता में आने के बाद से तनाव और बढ़ गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





