विश्व

इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी बंदूकधारी को मार गिराया

jantaserishta.com
6 Sept 2023 8:40 AM IST
इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी बंदूकधारी को मार गिराया
x
यरुशलम: इजरायली सेना ने कहा है कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी को इजरायली बलों ने गोली मार दी। सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने पहले जॉर्डन घाटी में वहां बसे हुये एक व्‍यक्ति के रेस्तरां के बाहर गोलीबारी की थी। बंदूकधारियों ने कथित तौर पर सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसमें एक सीमा पुलिस अधिकारी घायल हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले मंगलवार को इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के तुल्कर्म शहर के पास एक युवा फिलिस्तीनी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 2022 की शुरुआत से इजरायल-फिलिस्तीनी हिंसा बढ़ रही है, जिसमें कम से कम 227 फिलिस्तीनियों और 32 इजरायलियों की जान चली गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story