विश्व

इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट कोरोना संक्रमित पाए गए, अप्रैल के पहले हफ्ते में है भारत आने का कार्यक्रम

jantaserishta.com
28 March 2022 11:20 AM IST
इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट कोरोना संक्रमित पाए गए, अप्रैल के पहले हफ्ते में है भारत आने का कार्यक्रम
x

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भारत दौरे से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके कार्यालय ने दी है। अपने समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर बेनेट 3 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे थे। उन्होंने कहा था कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों के 30 साल पूरे होने पर अप्रैल के पहले सप्ताह में भारत की यात्रा पर आएंगे। हालांकि, अभी बेनेट का दौरा रद्द होने के संबंध में कोई खबर नहीं है।

खास बात है कि बेनेट ने हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी। पीएम बेनेट के कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 'बेनेट, जिन्होंने इजरायल और अरब के राजनयिकों के साथ रविवार को 'ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन' के इतर मुलाकात की थी, वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और तय काम अपने घर से पूरे करेंगे।'
पिछले साल जून में प्रधानमंत्री बने बेनेट की भारत की यह पहली यात्रा है। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच नवाचार और प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और साइबर तथा कृषि एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है। बेनेट ने कहा, 'मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के निमंत्रण पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा को लेकर खुश हूं और साथ में हम अपने-अपने देशों के संबंधों को आगे की दिशा में बढ़ाते रहेंगे।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story