विश्व
इजरायल के पीएम ने आईडीएफ बटालियन पर प्रतिबंध लगाने की अमेरिकी योजना की निंदा की
jantaserishta.com
21 April 2024 11:22 AM IST

x
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) की नेतजाह येहुदा बटालियन पर प्रतिबंध लाने के अमेरिकी सरकार की योजना की निंदा की है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंध आईडीएफ बटालियन के सैनिकों द्वारा वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए कथित मानवाधिकार उल्लंघन के लिए है। ऐसी खबरें हैं कि बाइडेन प्रशासन आईडीएफ के इलीट बटालियन को ब्लैकलिस्ट करने के लिए तैयार है। मीडिया के मुताबिक, नेतन्याहू ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा, "इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए।"
इजरायली प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हमारे सैनिक आतंकियों से लड़ रहे हैं, और आईडीएफ इकाई पर प्रतिबंध लगाने का इरादा बेतुकेपन की पराकाष्ठा है।" उन्होंने कहा, "इजरायल की सरकार इन कदमों के खिलाफ हर संभव तरीके से कार्रवाई करेगी।"
वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में नेतजाह येहुदा पर प्रतिबंध लगाने की अमेरिकी योजना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और कहा, “इज़राइल अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है, आईडीएफ बटालियन पर प्रतिबंध लगाने का कदम पूरी तरह से पागलपन है।”
Tagsआईडीएफ बटालियनआईडीएफइजरायलइजरायल पीएमबेंजामिन नेतन्याहूidf battalionidfisraelisrael pmbenjamin netanyahu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





