विश्व
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की हुई सर्जरी, पेसमेकर लगाया गया
jantaserishta.com
23 July 2023 3:50 PM IST

x
जेरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रविवार को शेबा मेडिकल सेंटर में सर्जरी की गई। उन्हें पेसमेकर लगाया गया है। मेडिकल फैसिलिटी के एक डॉक्टर ने यह जानकरी दी। सीएनएन के मुताबिक, शीबा मेडिकल सेंटर में इनवेसिव इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सर्विस के प्रमुख ईयाल नोफ ने कहा, ''नेतन्याहू का ऑपरेशन (सर्जरी) हार्ट मॉनिटर की चेतावनी के बाद शुरू हुआ था। उनकी धड़कनें असंतुलित थीं। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।''
रिपोर्ट के अनुसार, 15 जुलाई को 73 वर्षीय प्रधानमंत्री को उनकी धड़कनों को मापने के लिए लैब टेस्टों और एक इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम सहित कई जांच के बाद उसी चिकित्सा केंद्र से छुट्टी दे दी गई थी। उस समय उन्हें डिहाइड्रेशन का पता चला था और निरंतर निगरानी के लिए हृदय रिकॉर्डर लगाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
Tagsप्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहूबेंजामिन नेतन्याहूइजरायली पीएमइजरायलPrime Minister Benjamin NetanyahuBenjamin NetanyahuIsraeli PMIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





