विश्व

इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष भड़का

jantaserishta.com
29 Jan 2023 10:42 AM IST
इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष भड़का
x

DEMO PIC 

यरूशलम (आईएएनएस)| शहर यरूशलम में इजरायल पर दो हमलों के मद्देनजर शनिवार शाम फिलीस्तीनियों और इजरायली पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इजरायली पुलिस शहर के अरब इलाकों में उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने हमलावरों की सहायता की।
शुक्रवार शाम पूर्वी यरुशलम के निवासी एक फिलिस्तीनी ने सात इजरायलियों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया। शनिवार की सुबह शहर के 13 वर्षीय एक फिलिस्तीनी ने इजरायलियों के एक समूह पर गोली चला दी, जिसमें से दो घायल हो गए।
पुलिस के एक बयान में कहा गया है, बलों को पत्थरबाजी, और आतिशबाजी का सामना करना पड़ रहा है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर फुटेज में यरूशलम के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर पटाखों की फायरिंग देखी गई।
शनिवार को इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि एक फिलिस्तीनी हमलावर ने मृत सागर के पास एक रेस्तरां में गोली चला दी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और हमलावर मौके से फरार हो गया।
इजरायली मीडिया ने यह भी बताया कि इजरायली सेना ने जेरिको के वेस्ट बैंक फिलिस्तीनी शहर में प्रवेश किया।
इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नवीनतम घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा कैबिनेट की बैठक की।
इस हफ्ते की शुरुआत में वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में इजरायली सेना द्वारा एक छापे के परिणामस्वरूप नौ फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी। इसके बाद फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठनों से बदला लेने का संकल्प लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story