विश्व
इजरायली नौसेना ने यमन की राजधानी पर किया बड़ा हमला, आईडीएफ बोला- सिखाया सबक
jantaserishta.com
17 Aug 2025 3:05 PM IST

x
नई दिल्ली: इजरायली नौसेना ने रविवार सुबह राजधानी सना के दक्षिण में स्थित बिजली संयंत्र पर घातक हमला किया। इजरायली नौसेना के हमले के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और जनरेटर सेवा बाधित हो गई। हमले की पुष्टि इजरायली नौसेना के एक अधिकारी ने की है। आईडीएफ के मुताबिक हूती विद्रोहियों को सबक सिखाने के लिए हमला किया गया।
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में दावा किया कि इस संयंत्र पर हूती का कब्जा था और उन्हें ही जवाब देने के लिए ये कार्रवाई की गई। सना के दक्षिण में स्थित हाजिज पावर स्टेशन को निशाना बनाया गया, जिसे राजधानी को बिजली आपूर्ति करने वाले अहम केंद्रों में से एक माना जाता है।
हूती विद्रोही द्वारा संचालित अल मसीरा टीवी ने नागरिक सुरक्षा विभाग के एक सूत्र के हवाले से बताया कि टीमें घटना के कारण लगी आग बुझाने में जुटी हैं। एक इजरायली रक्षा अधिकारी ने कहा, "यह हमला नौसेना की मिसाइल नौकाओं के मदद से अंजाम दिया गया। जून में हूती नियंत्रण वाले होदेदा बंदरगाह पर हुए हमले के बाद, यह यमन में नौसेना की ओर से किया गया दूसरा हमला था। इजरायल ने अब तक अपनी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को हमले के लिए इस्तेमाल किया था। हूती विद्रोहियों पर आखिरी हमला जुलाई में हुआ था।
इस बीच, हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर सात बैलिस्टिक मिसाइलें और कम से कम सात ड्रोन दागे हैं। हालांकि इससे इजरायल में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। आईडीएफ के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को भी बैलिस्टिक मिसाइल से इजरायल पर हमला किया था, जिसे इजरायली सेना ने सफलता पूर्वक रोक दिया था। 7 अक्टूबर 2023 के हमास नरसंहार के एक महीने बाद, नवंबर 2023 में इजरायल और समुद्री यातायात पर हमला करना शुरू कर दिया था।
जनवरी 2025 में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम के दौरान हूती ने अपनी गोलीबारी रोक दी थी। उस समय तक, उन्होंने इजरायल पर 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और दर्जनों हमलावर ड्रोन और क्रूज मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से एक मिसाइल ने जुलाई में तेल अवीव में एक नागरिक को मार डाला और कई अन्य को घायल कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने यमन पर पहला हमला किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





