
x
यरूशलम: इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर कार दुर्घटना में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना इजरायल के मध्य शहर रमला में हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इजरायली मीडिया और ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो के हवाले से बताया, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री का काला वाहन एक चौराहे पर पलट गया, जबकि एक अन्य कार क्षतिग्रस्त हो गई।
मंत्री बेन-ग्विर के कार्यालय ने कहा, "उनकी बेटी और एक ड्राइवर भी कार में थे और तीनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। मंत्री ठीक हैं और होश में हैं, लेकिन उन्हें आगे के इलाज के लिए नजदीकी शमीर मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया।"
Tagsकार दुर्घटनाइजरायली मंत्रीइजरायलइतामार बेन-ग्विरcar accidentisraeli ministerisraelitamar ben-gvir
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





