विश्व

दुनिया में खलबली: इजराइली खुफिया एजेंसी ने दूसरे देश में घुसकर ढेर किया अलकायदा का नंबर-2 सरगना

jantaserishta.com
14 Nov 2020 3:34 PM IST
दुनिया में खलबली: इजराइली खुफिया एजेंसी ने दूसरे देश में घुसकर ढेर किया अलकायदा का नंबर-2 सरगना
x

फाइल फोटो 

इजराइल ने अलकायदा आतंकी अबू मोहम्मद मसरी उर्फ अब्दुल्ला अहमद अब्दुल्ला को मार गिराया है. 58 साल का अब्दुल्ला ईरान में रह रहा था. अब्दुल्ला पर 22 साल पहले साल 1998 में अफ्रीका में अमेरिका के दो दूतावासों पर हुए बम हमले के मास्टरमाइंड का सहयोग करने का आरोप था.





समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल्ला को इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के सीक्रेट दस्ते ने मार गिराया. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के आदेश पर इजराइल के सीक्रेट एजेंट्स ने ईरान में अब्दुल्ला को मार गिराया. अब्दुल्ला को 7 अगस्त को मार गिराया गया. रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल्ला के साथ तेहरान में उसकी बेटी और ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की विधवा भी मारी गई.

हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि अब्दुल्ला को मारे जाने के अभियान में अमेरिका का क्या रोल रहा, लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका उसपर लंबे समय से नजर रखे हुए था. अब्दुल्ला का नाम एफबीआई की 170 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में सातवें नंबर पर था. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल्ला साल 2015 से तेहरान के पसदरान जिले में रह रहा था.

बता दें कि 11 सितंबर 2001 में पेंटागन पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने साल 2011 में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था. लादेन को तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेश पर सीआईए, एसएडी और एसओजी ने संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story