
x
गाजा: गाजा में एक इजरायली बुजुर्ग बंधक की मौत हो गई। हमास का कहना है कि उसे एन्क्लेव में अस्पतालों पर इजरायली हमलों के बीच इलाज नहीं मिला, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने मंगलवार को एक बयान में कहा, " गाजा पट्टी में हमलों में अस्पतालों के नष्ट होने के कारण बुजुर्ग महिला जूडी फेनस्टीन को गहन चिकित्सा देखभाल नहीं मिली, जिससे उसकी मौत हो गई।"
आधिकारिक इजरायली आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था। जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल की सेना ने गाजा में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में इजरायली सेना के हमलों में 34,500 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 78,000 से अधिक घायल हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





