
दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे है।
#WATCH दिल्ली: इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। pic.twitter.com/RduvVKM8hS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2023
राजनयिक सूत्रों ने बताया कि कोहेन अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ रणनीतिक मामलों और व्यापार सहित दोनों देशों के बीच संबंधों के पूरे विस्तार को लेकर व्यापक बातचीत करेंगे। इजराइली विदेश मंत्री मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-इजराइल बिजनेस फोरम में शामिल होंगे। उनका मुंबई जाने का भी कार्यक्रम है।
कोहेन के साथ एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आये है। सूत्रों ने कहा कि उनकी यात्रा इस साल के अंत में इजराली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की भारत यात्रा के वास्ते जमीन तैयार करने के लिए भी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में नेतन्याहू को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था।





