विश्व
सीरिया के माउंट हरमोन और बफर जोन में 'अनिश्चित काल तक' मौजूद रहेगी इजरायली सेना: नेतन्याहू
jantaserishta.com
24 Feb 2025 1:11 PM IST

x
यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल माउंट हरमोन की चोटी और सीरियाई सीमा पर बफर जोन में अनिश्चितकालीन सैन्य उपस्थिति बनाए रखेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेतन्याहू ने तेल अवीव के दक्षिण में होलोन शहर में एक कार्यक्रम में कहा, "इजरायली रक्षा बल, हमारी बस्तियों की रक्षा करने और किसी भी खतरे को नाकाम करने के लिए माउंट हरमोन और बफर जोन की चोटी पर अनिश्चित काल तक बने रहेंगे।"
नेतन्याहू ने सीरिया की नई सरकार से दक्षिणी सीरिया में 'पूर्ण विसैन्यीकरण' लागू करने का आह्वान किया, जिसमें कुनेत्रा, दारा और अस-सुवेदा प्रांत शामिल हैं। इजरायली पीएम ने यह भी चेतावनी दी कि इजरायल सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के नेतृत्व वाले आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम से जुड़ी ताकतों या नई सीरियाई सेना को दमिश्क के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देगा।'
दिसंबर में, बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद, इजरायल ने बफर जोन में सेना तैनात कर दी, जो इजरायल नियंत्रित गोलान हाइट्स और सीरिया के बीच एक असैन्यीकृत क्षेत्र है। बफर जोन की निगरानी संयुक्त राष्ट्र विघटन पर्यवेक्षक बल (यूएनडीओएफ) की ओर से की जाती है, जिसे 1974 के समझौते के तहत स्थापित किया गया था। बाद में इजरायल ने माउंट हरमोन के सीरियाई-नियंत्रित हिस्से पर कब्जा कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





