विश्व

इजरायली सेना ने लेबनान के मुख्यालय के कैमरों को किया नष्ट, यूएनआईएफआईएल दर्ज कराएगा विरोध

jantaserishta.com
5 April 2026 11:23 AM IST
इजरायली सेना ने लेबनान के मुख्यालय के कैमरों को किया नष्ट, यूएनआईएफआईएल दर्ज कराएगा विरोध
x
बेरुत: संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान (यूएनआईएफआईएल) ने कहा है कि इजरायली सैनिकों ने नाक़ौरा स्थित उसके मुख्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को नष्ट कर दिया है। इसे लेकर औपचारिक विरोध दर्ज कराया जाएगा।
यूएनआईएफआईएल की प्रवक्ता कैंडिस आर्डेल ने एक बयान में कहा कि इजरायली सैनिकों ने शुक्रवार को नाक़ौरा में मिशन के जनरल मुख्यालय में मेनघी रोड की ओर लगे सभी कैमरों को नष्ट कर दिया है। ये कैमरे केवल परिसर के आसपास के क्षेत्र की निगरानी के लिए लगाए गए थे, जिससे वहां मौजूद शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अर्देल ने कहा कि यूएनआईएफआईएल ने इजरायली सेना को अपनी चिंता से अवगत कराया है और औपचारिक विरोध दर्ज कराएगा। यह घटना अमेरिका, इज़राइल और ईरान से जुड़े व्यापक क्षेत्रीय संघर्षों के बीच घटी है। साथ ही, दक्षिणी लेबनान में यूएनआईएफआईएल के ठिकानों को प्रभावित करने वाली हाल की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।
संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के अदाइसेह क्षेत्र के पास संयुक्त राष्ट्र के एक ठिकाने में हुए विस्फोट में तीन शांति सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएएनए) के अनुसार, यूएनआईएफआईएल की प्रवक्ता कैंडिस आर्डेल ने कहा कि घायल शांति सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया है और विस्फोट को लेकर अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
अर्देल ने कहा “ यूएनआईएफआईएल के अभियान क्षेत्र के केंद्रीय भाग के पास तैनात शांति सैनिकों के लिए यह सप्ताह काफी कठिन रहा है। हम सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
उन्होंने कहा, "यूएनआईएफआईएल सभी पक्षों को शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने दायित्वों की याद दिलाता है, जिसमें आस-पास की ऐसी किसी भी युद्ध गतिविधि से बचना शामिल है, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है।" यह घटना हाल के दिनों में दक्षिणी लेबनान में यूएनआईएफआईएल के ठिकानों और गश्ती दल को प्रभावित करने वाली कई सुरक्षा घटनाओं के बाद हुई है, जो ब्लू लाइन पर जारी तनाव के बीच हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story