विश्व

इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी को बनाया निशाना, किया अल-फुरकान मस्जिद के पास हवाई हमला

Rounak Dey
19 Jan 2021 8:14 AM IST
इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी को बनाया निशाना, किया अल-फुरकान मस्जिद के पास हवाई हमला
x
हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सोमवार को गाजा पट्टी को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फलस्तीनी सूत्रों ने कहा, सोमवार सुबह लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी शहर रफाह के एक कृषि क्षेत्र पर हमला किया, साथ ही खान यूनिस के उत्तर-पूर्व में अल-करार शहर में अल-फुरकान मस्जिद के पास भी हमला बोला गया।

वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि दो रॉकेट गाजा पट्टी से दक्षिणी शहर अशोकोद के पास तट की ओर से दागे गए थे। जवाब में लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के आतंकी संगठन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें सुरंग खोदने वाली साइटें भी शामिल थीं।




Next Story